• Fri. Jun 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आयोजित हुई बाढ़ राहत चौपाल, ग्रामीणों को किया गया जागरूक

ByTen News One Desk

Jun 19, 2026
4 Views

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आयोजित हुई बाढ़ राहत चौपाल, ग्रामीणों को किया गया जागरूक


टेन न्यूज़ !! १९ जून २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) के निर्देशों के क्रम में तहसील सदर क्षेत्र के संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों में जन-जागरूकता एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर विशेष बाढ़ राहत चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का उद्देश्य आगामी मानसून एवं संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करना तथा प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी देना रहा।

बाढ़ राहत चौपाल का आयोजन ग्राम फिरोजपुर कटरी, मिश्रीपुर एवं कटरी अमीनाबाद में किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर बाढ़ के समय बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने के मार्गों तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 1077 के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

चौपाल में प्रशासन द्वारा बाढ़ से निपटने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें।

प्रशासनिक अधिकारियों ने क्षेत्रीय लेखपालों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखें और किसी भी संभावित खतरे अथवा आपात स्थिति की जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराएं।

कार्यक्रम में नायब तहसीलदार प्रशिक्षु नमन तिवारी, जिला आपदा विशेषज्ञ सुश्री जय लक्ष्मी पाण्डेय, लेखपाल विशाल चौरसिया, शिखा यादव एवं अवध बहादुर सिंह सहित संबंधित ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव और गांवों के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। ग्रामीणों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि सतर्क रहकर प्रशासन का सहयोग करना चाहिए, जिससे किसी भी आपदा की स्थिति में जन-धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके।

टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!