• Fri. Jun 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, इनवर्टर-टीवी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी

ByTen News One Desk

Jun 19, 2026
2 Views

सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, इनवर्टर-टीवी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी


टेन न्यूज़ !! १९ जून २०२६ !! रिपोर्ट : नीरज प्रताप सिंह

छिबरामऊ/कन्नौज। सौरिख थाना क्षेत्र में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, सौरिख नगर क्षेत्र के सकरावा रोड स्थित ज्ञानोदय नगर निवासी मुकेश चंद (मुकेशानंद) का मकान फिलहाल खाली पड़ा हुआ था। इसी का फायदा उठाकर 18 जून की रात अज्ञात चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

बताया गया है कि चोरों ने सबसे पहले मकान के मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे को प्लास्टिक की पन्नी से ढक दिया, जिससे उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड न हो सकें। इसके बाद उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अंदर रखा सामान समेटकर फरार हो गए।

पीड़ित के अनुसार, चोर एक इनवर्टर व बैटरी, एलईडी टीवी, डीवीआर, छत का पंखा, खाली गैस सिलेंडर सहित लगभग 60 से 70 हजार रुपये मूल्य का सामान चोरी कर ले गए।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!