तिलहर तहसील में 20 जून को होगा संपूर्ण समाधान दिवस, डीएम सुनेंगे जन शिकायतें![]()
टेन न्यूज़ ii 19 जून 2026 ii अमुक सक्सेना @
शाहजहांपुर। जनपद के तिलहर तहसील में 20 जून 2026 को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह स्वयं उपस्थित रहकर आम जनता की समस्याएं और शिकायतें सुनेंगे।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिले के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि मौके पर ही लोगों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके। प्रशासन का उद्देश्य है कि जनता को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच उपलब्ध कराया जाए।
जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ निर्धारित समय पर तहसील पहुंचें, जिससे शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध समाधान कराया जा सके।
प्रशासन की ओर से सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समाधान दिवस में पूरी तैयारी और आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित रहें, ताकि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की देरी न हो।