• Sat. Jun 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ई-पंजीकरण मॉड्यूल के विरोध में बार एसोसिएशन तिलहर का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ByTen News One Desk

Jun 19, 2026
15 Views

ई-पंजीकरण मॉड्यूल के विरोध में बार एसोसिएशन तिलहर का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


टेन न्यूज़ ii 19 जून 2026 ii अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर । तिलहर बार एसोसिएशन ने ई-पंजीकरण मॉड्यूल के विरोध में गुरुवार को एक आम सभा का आयोजन किया। सभा के बाद अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आदेश वापस लेने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए अधिवक्ता सभा समाप्त होने के बाद उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और एसडीएम जीत सिंह राय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि महानिरीक्षक निबंधन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा 4 जून 2026 को जारी निर्देशों के तहत ई-पंजीकरण मॉड्यूल के व्यापक प्रसार और प्रभावी क्रियान्वयन की बात कही गई है।

अधिवक्ताओं का कहना है कि यह व्यवस्था प्रदेश भर के अधिवक्ताओं, स्टाम्प वेंडरों और डीड राइटरों के स्वरोजगार को प्रभावित करेगी तथा विधि व्यवसाय पर प्रतिकूल असर डालेगी।

बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि जब तक यह आदेश वापस नहीं लिया जाता, तब तक तिलहर तहसील के सभी अधिवक्ता प्रतिदिन निबंधन कार्यालय में विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। साथ ही विरोध स्वरूप सभी राजस्व न्यायालयों में न्यायिक कार्य से भी विरत रहेंगे।

अधिवक्ताओं ने तहसील गेट के बाहर स्थित दुकानों पर पहुंचकर व्यापारियों से भी ई-पंजीकरण के विरोध में समर्थन देने की अपील की। इस दौरान इमरान अख्तर, राघवेंद्र सिंह, सत्यपाल गंगवार, सुधीर गंगवार, अवधेश कुमार, सूर्य कुमार, जयओम गंगवार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!