• Sat. Jun 20th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

तिलहर कोतवाली पुलिस ने अफीम के साथ बदायूं के दो तस्करों को दबोचा

ByTen News One Desk

Jun 19, 2026
14 Views

तिलहर कोतवाली पुलिस ने अफीम के साथ बदायूं के दो तस्करों को दबोचा


टेन न्यूज़ ii 19 जून 2026 ii अमुक सक्सेना, तिलहर

शाहजहांपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तिलहर कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 389 ग्राम अफीम, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, बीती रात गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अग्रवाल होटल के सामने हाईवे के पास बाइक सवार दो संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके पास से अफीम बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बदायूं जनपद के थाना कादरचौक क्षेत्र के कुंडा सहायपुर निवासी चन्द्रभान पुत्र रामभरोसे तथा थाना मुसाझाग क्षेत्र के किशमी मेहरा गांव निवासी सुखवीर पुत्र प्रेमपाल के रूप में हुई है।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे यह अफीम बरेली जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के रहिया नगला गांव निवासी मुनेन्द्र कश्यप और मुस्तफा से 1 लाख 10 हजार रुपये में खरीदकर लाए थे। उन्हें निर्देश दिया गया था कि हाईवे पर आने वाले एक व्यक्ति को यह अफीम सौंपकर 1 लाख 30 हजार रुपये प्राप्त करें।

अभियुक्तों ने बताया कि सौदा पूरा होने पर उन्हें 20 हजार रुपये का मुनाफा होता, जिसे वे आपस में बांट लेते।

फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया है। वहीं पूछताछ में सामने आए फरार तस्करों मुनेन्द्र कश्यप और मुस्तफा की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!