• Tue. Jun 30th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ByTen News One Desk

Jun 30, 2026
8 Views

कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश


टेन न्यूज़ !! ३० जून २०२६ !! रामचंद्र सक्सेना ब्यूरो, पीलीभीत

पीलीभीत कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में ग्राम रूपपुर सैजना चक मुस्तकिल निवासी दुर्गाप्रसाद द्वारा शिकायत प्रस्तुत की गई कि उनके द्वारा ऋण की डिस्चार्ज स्लिप तहसील में जमा किए जाने के बावजूद उनकी खतौनी से ऋण प्रविष्टि समाप्त नहीं की गई है। इसके अतिरिक्त उन्होंने तहसील परिसर से उनकी साइकिल चोरी होने की भी शिकायत दर्ज कराई।

जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। इस दौरान यह भी संज्ञान में आया कि शिकायतकर्ता दिव्यांगजन हैं। जिलाधिकारी ने तत्काल जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी को जनसुनवाई कक्ष में बुलाकर शिकायतकर्ता को तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया।

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया कि ऋण प्रविष्टि समाप्त किए जाने संबंधी शिकायत का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को नई साइकिल उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही तत्काल की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है तथा प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ निस्तारण किया जाएगा। जिला पीलीभीत ब्यूरो चीफ रामचंद्र सक्सेना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!