• Sun. Jul 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विक्रांत हत्याकांड का मुख्य आरोपी बंटी ठाकुर गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद

ByTen News One Desk

Jul 5, 2026
3 Views

विक्रांत हत्याकांड का मुख्य आरोपी बंटी ठाकुर गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद


टेन न्यूज ii 05 जुलाई 2026 ii अंश कुमार गुप्ता ब्यूरो, उधमसिंह नगर/उत्तराखंड

किच्छा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में किच्छा पुलिस को चर्चित विक्रांत हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी बंटी ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली गई है। इस बरामदगी को मामले की जांच में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

बताया गया कि विक्रांत हत्याकांड में अब तक कुल सात अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मुख्य आरोपी बंटी ठाकुर की गिरफ्तारी से पहले पुलिस इस मामले से जुड़े छह अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस मामले की विवेचना को आगे बढ़ाते हुए अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!