फर्जी शस्त्र लाइसेंस सिंडिकेट पर STF का एक और बड़ा प्रहार

टेन न्यूज ii 05 जुलाई 2026 ii अंश कुमार गुप्ता, उधमसिंह नगर/उत्तराखंड
उत्तराखण्ड STF ने ऑपरेशन_प्रहार के तहत फर्जी शस्त्र_लाइसेंस सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए काशीपुर निवासी पलविन्दर_सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि एक ही फर्जी लाइसेंस नम्बर पर दो कूटरचित लाइसेंस तैयार कर दो हथियार खरीदे गए। STF ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक .30 बोर सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, एक .315 बोर राइफल, आठ जिंदा कारतूस तथा फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किए गए। STF के अनुसार यह खुलासा फर्जी #आर्म्स_लाइसेंस नेटवर्क की व्यापक साजिश की ओर इशारा करता है, जिसकी जांच अब और तेज कर दी गई है।
अब तक ऑपरेशन_प्रहार के तहत 13 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साथ ही 19 अवैध हथियार, 358 कारतूस और बड़ी संख्या में फर्जी व संदिग्ध शस्त्र लाइसेंस बरामद किए जा चुके हैं। STF ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि फर्जी लाइसेंस रखने वाले लोग स्वयं आत्मसमर्पण कर दें, अन्यथा कानून का शिकंजा जल्द उनके दरवाजे तक पहुंचेगा।