• Tue. Jul 7th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने देर रात किया कोतवाली कन्नौज का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ByTen News One Desk

Jul 7, 2026
1 Views

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने देर रात किया कोतवाली कन्नौज का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


टेन न्यूज़ !! ०७ जुलाई २०२६ !! प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट, कन्नौज, उत्तर प्रदेश।

जनपद कन्नौज में कानून एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने देर रात्रि थाना कोतवाली कन्नौज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय व्यवस्था, अभिलेखों तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर स्थापित पुलिस पिकेटों का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता एवं कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि वे पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की नियमित जांच करें तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।

उन्होंने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखने तथा जनता में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत करने के लिए लगातार क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!