महोबा पुलिस की वर्चुअल जनसुनवाई, पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश![]()
टेन न्यूज ii 09 जुलाई 2026 ii राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो
महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने पुलिस कार्यालय महोबा से गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।
वर्चुअल जनसुनवाई में जनपद के सभी पुलिस अधिकारी एवं थाना प्रभारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त शिकायतों पर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों से सीधे संवाद स्थापित कर प्रत्येक प्रकरण के प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने कहा कि सभी शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय और राहत मिल सके।
उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील एवं उत्तरदायी दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से जनता का विश्वास और अधिक मजबूत किया जाए।
रिपोर्ट: राहुल विश्वकर्मा