• Thu. Jul 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

महोबा: ग्राम समाज की भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत की टीम बैरंग लौटी

ByTen News One Desk

Jul 9, 2026
6 Views

महोबा: ग्राम समाज की भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत की टीम बैरंग लौटी


टेन न्यूज़ ii 09 जुलाई 2026 ii राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो

महोबा। कबरई कस्बे के झलकारी बाई वार्ड में ग्राम समाज की भूमि पर कथित अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर पंचायत कबरई की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध के चलते बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा।

बताया गया कि ग्राम समाज की भूमि पर टैंक निर्माण की शिकायत के बाद नगर पंचायत के कर्मचारी बुलडोजर के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान मोहल्ले के लोगों ने विरोध जताते हुए कहा कि जिस स्थान पर कार्रवाई की जा रही है, उसके आसपास भी कई लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर रखा है। उनका कहना था कि यदि सभी अतिक्रमणों पर समान रूप से कार्रवाई की जाएगी, तो संबंधित परिवार भी स्वयं कब्जा हटाने को तैयार हो जाएगा।

स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर हालात को शांत कराया। स्थानीय लोगों के विरोध और स्थिति को देखते हुए नगर पंचायत की टीम ने तत्काल कार्रवाई स्थगित कर दी।

नगर पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा तथा उनके निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: राहुल विश्वकर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!