• Thu. Jul 9th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

महोबा: हल्की बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल, मोहल्लेवासियों ने खुद संभाली नालियों की सफाई

ByTen News One Desk

Jul 9, 2026
6 Views

महोबा: हल्की बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल, मोहल्लेवासियों ने खुद संभाली नालियों की सफाई


टेन न्यूज ii 09 जुलाई 2026 ii राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो

महोबा। कबरई कस्बे में हुई हल्की बारिश के बाद कई वार्डों में जलभराव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत द्वारा समय पर नालों की सफाई नहीं कराए जाने के कारण बारिश का पानी सड़कों और कई घरों तक पहुंच गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

बारिश के बाद कस्बे के कई वार्डों में रास्ते और घरों के आसपास पानी भर गया। जलनिकासी बाधित होने पर मोहल्लेवासियों ने स्वयं नालियों की सफाई का जिम्मा संभाला। अंबेडकर नगर में स्थानीय निवासी रामकरण यादव द्वारा नाली की सफाई करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बरसात से पहले नालों की समुचित सफाई कराई जाती, तो जलभराव की समस्या से बचा जा सकता था। उन्होंने नगर पंचायत से जल्द प्रभावी सफाई अभियान चलाकर जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।

फिलहाल नगर पंचायत की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

रिपोर्ट: राहुल विश्वकर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!