औरैया को मिली करोड़ों की सौगात,ककोर में बनेगा अत्याधुनिक प्रेक्षागृह![]()
टेन न्यूज ii 09 जुलाई 2026 ii ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल
औरैया। जनपद के सांस्कृतिक विकास को नई दिशा देने की पहल करते हुए ककोर मुख्यालय पर संस्कृति विभाग की ओर से 14 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम) का बुधवार को भूमि पूजन किया गया।
भूमि पूजन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग, सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल सिंह दोहरे, जिलाधिकारी बृजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी तथा राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि औरैया जनपद में लंबे समय से सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए किसी बड़े प्रेक्षागृह का अभाव था।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भदौरिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 14.10 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह आधुनिक प्रेक्षागृह जून 2027 तक तैयार होने का लक्ष्य है।
उन्होंने बताया कि प्रेक्षागृह के निर्माण के बाद यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों,साहित्यिक आयोजनों, कलाकारों के मंचन के साथ-साथ विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा सकेगा, जिससे जनपद की सांस्कृतिक पहचान को नई मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में पर्यटन अधिकारी एवं संस्कृति परिषद के सचिव मोहित मनोहर सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।