• Sat. Jul 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बारिश ने खोली नगर पालिका की तैयारियों की पोल, कांशीराम कॉलोनी की सड़क बनी तालाब, लोग परेशान

ByTen News One Desk

Jul 11, 2026
8 Views

बारिश ने खोली नगर पालिका की तैयारियों की पोल, कांशीराम कॉलोनी की सड़क बनी तालाब, लोग परेशान


टेन न्यूज़ !! ११ जुलाई २०२६ !! वसीम खान ब्यूरो

रायबरेली। हल्की बारिश ने रायबरेली नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। शहर के कई वार्डों में जलभराव, जाम नालियां और बदहाल सड़कें लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई हैं। सबसे अधिक दिक्कत कांशीराम कॉलोनी को जाने वाले मार्ग पर देखने को मिल रही है, जहां सड़क की हालत इतनी खराब है कि लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि नालियों की समय पर सफाई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर भर गया है। कांशीराम कॉलोनी की सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी है और हल्की बारिश के बाद पूरा मार्ग तालाब जैसा नजर आता है। मजबूरी में राहगीर, स्कूली बच्चे और ऑटो चालक जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरने को विवश हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस मार्ग पर आए दिन छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। सड़क की बदहाली के कारण क्षेत्र के लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

इसी मार्ग के पास एक प्ले-ग्रुप स्कूल भी संचालित है। अभिभावकों का कहना है कि जलभराव और खराब सड़क के कारण छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर हर समय चिंता बनी रहती है। उनका कहना है कि जब तक बच्चे सुरक्षित घर वापस नहीं लौट आते, तब तक मन में अनहोनी का डर बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से कांशीराम कॉलोनी मार्ग की तत्काल मरम्मत, नालियों की नियमित सफाई तथा जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित हादसों से बचा जा सके।

रिपोर्ट: वसीम खान, ब्यूरो चीफ, रायबरेली
टेन न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!