• Wed. Aug 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

थाना समाधान दिवस में एसपी और डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

ByTen News One Desk

Jul 11, 2026
61 Views

थाना समाधान दिवस में एसपी और डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश


टेन न्यूज़ ii 11 जुलाई 2026 ii रिपोर्ट: रामचंद्र सक्सेना, ब्यूरो चीफ, पीलीभीत

पीलीभीत। थाना माधोटांडा में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव एवं जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की।

दोनों अधिकारियों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से राजस्व संबंधी मामलों के समाधान के लिए पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर जाकर निष्पक्ष और न्यायोचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों को भी आमंत्रित किया गया। अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों से उनके-अपने गांवों की समस्याओं तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी प्राप्त की। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों का पारदर्शी, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिससे लोगों को त्वरित न्याय और बेहतर प्रशासनिक सेवाएं मिल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!