• Sat. Jul 11th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत, दवाई लेने जाते समय हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा

ByTen News One Desk

Jul 11, 2026
3 Views

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत, दवाई लेने जाते समय हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा


टेन न्यूज़ !! ११ जुलाई २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर । थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाई मोटरसाइकिल से दवाई लेने जा रहे थे, तभी नेशनल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

जानकारी के अनुसार, थाना तिलहर क्षेत्र के गांव अमानपुर निवासी विजय शर्मा पुत्र रामभरोसे शर्मा अपने बड़े भाई अजय शर्मा के साथ मोटरसाइकिल से दवाई लेने जा रहे थे। रात करीब तीन बजे गैस एजेंसी के पास नेशनल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में विजय शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अजय शर्मा को पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान अजय शर्मा ने भी दम तोड़ दिया, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!