• Wed. Jul 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

एसएसपी अजय गणपति ने सितारगंज थाना दिवस में सुनी जनसमस्याएं, किया पौधारोपण

ByTen News One Desk

Jul 15, 2026
5 Views

एसएसपी अजय गणपति ने सितारगंज थाना दिवस में सुनी जनसमस्याएं, किया पौधारोपण


टेन न्यूज़ ii 15 जुलाई 2026 ii अंश कुमार गुप्ता, ब्यूरो

सितारगंज (ऊधम सिंह नगर): ऊधम सिंह नगर के नवयुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने सितारगंज कोतवाली का औचक निरीक्षण कर थाना दिवस में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए थाना परिसर में पौधारोपण भी किया।

थाना दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, आपसी रंजिश और घरेलू हिंसा सहित विभिन्न समस्याओं से एसएसपी को अवगत कराया। एसएसपी अजय गणपति ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि “जनता की शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी निस्तारण पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी पीड़ित को न्याय के लिए थानों के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ने चाहिए।”

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कोतवाली परिसर में पौधारोपण कर पुलिसकर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और पुलिस भी इसमें अपनी सक्रिय भूमिका निभा रही है।

इसके बाद एसएसपी ने कोतवाली के अभिलेख, बैरक, मैस और हवालात का निरीक्षण किया तथा पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार किया जाए।

उन्होंने क्षेत्र में नशे के कारोबार एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा गश्त और पुलिस पिकेटिंग को और मजबूत करने के निर्देश भी दिए, ताकि आमजन, महिलाओं और व्यापारियों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!