• Sat. Jul 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस रूम में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का वीडिओ आया सामने

ByTen News One Desk

Jul 18, 2026
18 Views

शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस रूम में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का वीडिओ आया सामने


टेन न्यूज़ !! १८ जून २०२६ !! नीरज शर्मा

शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर में डायलिसिस रूम के भीतर घुसकर पैरामेडिकल स्टाफ और छात्राओं के साथ मारपीट तथा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में पैरामेडिकल छात्र-छात्राएं कार्रवाई की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज परिसर में धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि डायलिसिस कराने आई एक महिला के तीमारदार का किसी बात को लेकर पैरामेडिकल स्टाफ से विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद उसने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ देर बाद तीन कारों में सवार लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे और डायलिसिस रूम में घुसकर पैरामेडिकल स्टाफ व छात्राओं के साथ मारपीट की। इस दौरान डायलिसिस कक्ष में तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप है।

पीड़ित छात्राओं का कहना है कि हमलावर खुद को एक भाजपा विधायक का करीबी बता रहे थे तथा उनकी गाड़ियों पर विधायक के पोस्टर लगे हुए थे। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है और पुलिस ने अभी तक किसी विधायक या राजनीतिक व्यक्ति की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इसके विरोध में पैरामेडिकल छात्र-छात्राएं मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए और आरोपियों की गिरफ्तारी तथा कड़ी कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल चौक कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

बाइट: पीड़ित मेडिकल स्टाफ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!