• Mon. Oct 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बांदा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हुआ मंथन, ओबीसी आयोग की बैठक संपन्न

ByTen News One Desk

Oct 26, 2026
68 Views

बांदा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर हुआ मंथन, ओबीसी आयोग की बैठक संपन्न


टेन न्यूज ।। 26 अक्टूबर 2026 ।। माया तिवारी, ब्यूरो

बांदा। कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक संपन्न हुई। अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह (सेवानिवृत्त जिला जज) ने की। बैठक में सदस्य बृजेश कुमार और एसपी सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस) मौजूद रहे।

बैठक में आगामी ग्रामीण निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर जनपद में अन्य पिछड़ा वर्ग की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने आयोग के समक्ष त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन और ओबीसी प्रतिनिधित्व से जुड़े तथ्य प्रस्तुत किए।

आयोग ने विभिन्न ग्रामीण निकायों में ओबीसी आरक्षण की वर्तमान स्थिति, निर्धारित प्रतिशत और नियमानुसार आरक्षण दिए जाने के पहलुओं का आकलन किया। जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों, वार्ड सदस्यों और ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से विकासखंडवार जानकारी ली गई।

जनप्रतिनिधियों के सुझाव लिखित में प्राप्त किए गए। आयोग ने तथ्यपरक आकलन पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय परिस्थितियों और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आरक्षण संबंधी रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!