• Mon. Oct 26th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ऊंचाहार विधानसभा की चार ग्राम सभाओं में आयोजित हुई पीडीए चौपालें

ByTen News One Desk

Oct 26, 2026
2 Views

ऊंचाहार विधानसभा की चार ग्राम सभाओं में आयोजित हुई पीडीए चौपालें


टेन न्यूज ।। 26 अक्टूबर 2026 ।। कृष्ण कुमार सिंह, ब्यूरो

रायबरेली। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में आज चार ग्राम सभाओं सिंगापुर भटोली, शंकरपुर, हरदी टीकर और मैनाहा नेवडिहा में पीडीए चौपालों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पीडीए से जुड़े लोगों को एकजुट करना और उनकी समस्याओं एवं मुद्दों पर चर्चा करना रहा। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में नामित रहे।

चौपालों के आयोजन की जिम्मेदारी लवकुश पासी, श्यामलाल यादव, श्रवण सिंह और विनय यादव ने संभाली। कार्यक्रम में सत्यम लोधी, नन्हे लाल लोधी, हरिलाल लोधी, अशोक यादव, सुमित पटेल, सूर्यप्रताप सिंह, रामलाल पासी, राम बरन यादव, संजय सिंह, लवलेश पटेल, फूलचंद यादव, रवींद्र कुमार मौर्य, मनोज कुमार यादव, नथुराम, कन्हैयालाल, तीरथलाल, दिनेश, श्रीराम, सूरजपाल, अनिल कुमार, राकेश पासी, दयाराम पासी, रमेश गौतम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों, शिक्षकों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की। चौपालों के माध्यम से क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!