• Mon. Aug 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज

ByTen News One Desk

Aug 3, 2026
5 Views

नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा दर्ज


टेन न्यूज ii 03 अगस्त 2026 ii रामजी पोरवाल ब्यूरो

औरैया। कुदरकोट थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने के मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर बहला-फुसलाकर किशोरी को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया गया है।

शिकायत के अनुसार, 20 जुलाई की शाम किशोरी अपनी मां के लिए खेत पर खाना लेकर गई थी, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के एक युवक पर पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया।

थाना प्रभारी अमर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और किशोरी की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!