• Mon. Aug 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

महोबा जिले में श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम, गौखरगिरि परिक्रमा कर महिलाओं ने शिव तांडव में चढ़ाया जल

ByTen News One Desk

Aug 3, 2026
5 Views

महोबा जिले में श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम, गौखरगिरि परिक्रमा कर महिलाओं ने शिव तांडव में चढ़ाया जल


टेन न्यूज ii 03 अगस्त 2026 ii राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो

महोबा। सावन मास के प्रथम सोमवार पर जिले में श्रद्धा और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। बुंदेलखंड में अच्छी बारिश और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने कांवड़ यात्रा निकाली। इस दौरान पूरा वातावरण “बम-बम भोले” के जयघोष और बुंदेली भक्ति गीतों से गूंज उठा।

महिला श्रद्धालु ऐतिहासिक रामकुंड धाम मंदिर से कांवड़ लेकर गुरु गोरखनाथ की तपोभूमि गौखरगिरि की परिक्रमा करते हुए शिव तांडव मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र में अच्छी वर्षा, सुख-शांति तथा समृद्धि की प्रार्थना की।

सावन के पहले सोमवार के अवसर पर जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने जल, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का पूजन किया। पूरे दिन मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!