समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन

महंगाई, जीएसटी और व्यापारिक परेशानियों को लेकर चर्चा, संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प
टेन न्यूज़ !! ८ अगस्त २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो
कन्नौज । समाजवादी व्यापार सभा की मासिक बैठक बीकानेर होटल में जिला अध्यक्ष प्रियतेश सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन वरिष्ठ सपा नेता शैलेंद्र बबल प्रधान ने किया। बैठक में व्यापारियों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में महंगाई, जीएसटी, बढ़ती व्यापारिक परेशानियों तथा छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के सामने आ रही समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारी वर्ग कई तरह की समस्याओं से जूझ रहा है। ऐसे में व्यापारियों की समस्याओं और उनकी आवाज को मजबूती से उठाने के लिए संगठन को और अधिक सक्रिय किए जाने की आवश्यकता है।
बैठक के दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपने-अपने मोहल्लों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने की अपील की गई। कार्यकर्ताओं से नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने तथा जिन पात्र लोगों के वोट अभी तक नहीं बन पाए हैं, उनके वोट बनवाने के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा गया।
बैठक में 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को बूथ एवं मोहल्ला स्तर तक मजबूत करने तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, गोविंद यादव, योगेंद्र, नरेंद्र शर्मा, सतीश, सुधीर सविता, विपिन, विवेक प्रजापति, अवनीश गुप्ता, मंगल शर्मा, रामकुमार, संजीव एडवोकेट, अख्तर, सलमान, प्रवेश, सनी एवं मनीष सहित समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।