ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई

टेन न्यूज़ !! १७ अगस्त २०२६ !! डेस्क न्यूज़
शाहजहांपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार आज दिनांक 17 अगस्त 2026 को श्रीमती सुनीता सिंह, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश द्वारा जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के साथ ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का संयुक्त रूप से बाह्य निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, शाहजहांपुर श्री रजनीश कुमार मिश्र तथा अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-1, लोक निर्माण विभाग/नोडल ऑफिसर-ईवीएम जनपद शाहजहांपुर श्री रशीन सिन्हा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण में ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, अग्निशमन व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता का जायजा लिया गया। अधिकारियों द्वारा वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।