• Mon. Aug 17th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

केवल नागपंचमी पर ही खुलता है वर्षों पुराना रहस्य! तिलहर में सांप के काटने वालों के बंध काटने की पुरानी परंपरा

ByTen News One Desk

Aug 17, 2026
2 Views

केवल नागपंचमी पर ही खुलता है वर्षों पुराना रहस्य! तिलहर में सांप के काटने वालों के बंध काटने की पुरानी परंपरा


टेन न्यूज़ !! १७ अगस्त २०२६ !! अमुक सक्सेना , तिलहर/शाहजहांपुर
तिलहर के कुछ क्षेत्रों में जेसे तिलहर, निगोही मार्ग पर स्थित जन्यूरी गांव में नागपंचमी से जुड़ी एक पुरानी परंपरा आज भी चर्चा का विषय बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के शिवमंदिर पर वर्षों से सांप के काटने वाले लोगों के बंध लगाए जाने और नाग पंचमी के दिन ही उन्हें काटने की परंपरा चली आ रही है।

स्थानीय जानकारी के मुताबिक, सांप के काटने के बाद संबंधित लोगों को मंदिर पर लाकर बंध लगाए जाते हैं। नागपंचमी के अवसर पर इन बंधों को काटा जाता है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा को देखने के लिए आसपास के लोग भी पहुंचते हैं।

यह परंपरा स्थानीय स्तर पर आस्था और मान्यता से जुड़ी बताई जाती है।। हालांकि, सांप के काटने की स्थिति में किसी भी व्यक्ति को झाड़-फूंक या पारंपरिक उपचार के भरोसे चिकित्सकीय उपचार में देरी नहीं करनी चाहिए। पीड़ित को तत्काल अस्पताल ले जाना जरूरी है।
गांव की यह पुरानी परंपरा नागपंचमी के मौके पर एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!