• Tue. Aug 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सावन के तीसरे सोमवार को शिवमय हुआ फर्रुखाबाद, पांडेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

ByTen News One Desk

Aug 18, 2026
1 Views

सावन के तीसरे सोमवार को शिवमय हुआ फर्रुखाबाद, पांडेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब


टेन न्यूज़ !! १८ अगस्त २०२६ !! तौफीक फारुकी ब्यूरो, फर्रुखाबाद

फर्रुखाबाद में सावन के पवित्र महीने के तीसरे सोमवार को शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही जिले के प्रमुख मंदिरों में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा।

शहर के प्रसिद्ध और ऐतिहासिक पांडेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्त हाथों में गंगाजल, बेलपत्र, दूध, धतूरा और पूजन सामग्री लेकर बाबा के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

मान्यता है कि महाभारत कालीन इस प्राचीन मंदिर में भगवान शिव की स्थापना पांडवों के ज्येष्ठ पुत्र युधिष्ठिर ने द्रौपदी के साथ आगे जाने से पूर्व की थी। श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां सच्चे मन से पूजा करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बैरिकेडिंग के साथ महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी गई, ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बाइट: श्रद्धालु

बाइट: गोपाल शर्मा, पुजारी—पांडेश्वर नाथ मंदिर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!