• Mon. Aug 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सांड की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की बरेली में मौत

ByTen News One Desk

Aug 24, 2026
8 Views

सांड की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की बरेली में मौत


टेन न्यूज़ !! २४ अगस्त २०२६ !! पप्पू अंसारी
मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर । शनिवार देर शाम सांड की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक की रविवार शाम बरेली में उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

फीलनगर निवासी रामवीर सिंह उर्फ रामू (28) पुत्र बृजनंदन सिंह शनिवार देर शाम बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जलालाबाद रोड पर कोल्ड स्टोर के सामने अचानक सड़क पर आए सांड से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें उपचार के लिए बरेली ले गए, जहां रविवार शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।

रामवीर सिंह विवाहित थे। उनकी मौत से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। माता-पिता और छोटे भाइयों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से छुट्टा पशुओं की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!