• Sat. Sep 5th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ग्राम पंचायत अनौगी में लाखों के फर्जी भुगतान का आरोप, डीएम से जांच की मांग

ByTen News One Desk

Aug 24, 2026
51 Views

ग्राम पंचायत अनौगी में लाखों के फर्जी भुगतान का आरोप, डीएम से जांच की मांग


टेन न्यूज़ !! २४ अगस्त २०२६ !! लोकेशन—कन्नौज, उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट—प्रभाष चंद्र, टेन न्यूज़ कन्नौज

एंकर—
जनपद कन्नौज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। विकासखंड जलालाबाद की ग्राम पंचायत अनौगी में लाखों रुपये के कथित फर्जी भुगतान और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं। ग्राम प्रधान सूरजभान ने जिलाधिकारी कन्नौज को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।

वीओ—
ग्राम पंचायत अनौगी के ग्राम प्रधान सूरजभान ने पंचायत सचिव प्रमोद यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, पंचायत सचिव ने ग्राम प्रधान से यह कहकर डिजिटल हस्ताक्षर कराए कि गोशाला केयरटेकरों के भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी है। आरोप है कि इसके बाद अन्य कई भुगतानों से संबंधित बिल-वाउचर और दस्तावेजों के आधार पर भुगतान कर दिए गए।

ग्राम प्रधान का दावा है कि कुछ भुगतान संबंधी दस्तावेजों पर उनके वास्तविक हस्ताक्षर मौजूद नहीं हैं। इसी को लेकर उन्होंने सभी भुगतान, बिल-वाउचर, बैंक अभिलेख और भुगतान विवरण की गहन जांच कराने की मांग की है।

शिकायतकर्ता ने मांग की है कि जिन भुगतानों पर उनके वास्तविक हस्ताक्षर नहीं हैं, उनकी विशेष रूप से जांच कराई जाए। साथ ही, यदि जांच में वित्तीय अनियमितता या सरकारी धन के कथित दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाए।

ग्राम प्रधान ने सरकारी धन की क्षति होने की स्थिति में संबंधित धनराशि की वसूली सुनिश्चित कराने की भी मांग उठाई है।

बाइट— ग्राम प्रधान सूरजभान

एंकर—
फिलहाल मामला शिकायत के स्तर पर है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस पूरे प्रकरण की जांच कब शुरू कराता है और जांच के बाद लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई सामने आती है।

टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!