• Mon. Aug 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बारिश ने खोली विकास की पोल, सड़कें बनी तालाब, घरों में घुसा पानी

ByTen News One Desk

Aug 24, 2026
7 Views

बारिश ने खोली विकास की पोल, सड़कें बनी तालाब, घरों में घुसा पानी


टेन न्यूज़ !! २४ अगस्त २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। जनपद में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नगर पंचायत अटसू के वार्ड श्रीनगर व विद्यानगर सहित ग्राम चावरपुर में जलभराव की स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। सड़कों पर कई फीट तक पानी भरने से आवागमन मुश्किल हो गया है और कई लोगों के घरों में भी बारिश का पानी घुस गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक चावरपुर से अजुआपुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर इतना जलभराव हो गया है कि सड़क और आसपास के तालाब के बीच अंतर करना मुश्किल हो रहा है। पानी घरों में घुसने से लोगों की गृहस्थी का सामान भी प्रभावित हुआ है। लगातार जलभराव के चलते ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में पिछले कई वर्षों से बारिश के मौसम में बाढ़ जैसे हालात बनते हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर साल बारिश में यही स्थिति दोहराई जाती है।

गांव निवासी शिव कुमार, लल्लन सिंह, धीरेन्द्र सिंह, लालू राजपूत, कप्तान सिंह और मोहनी देवी समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जलभराव की समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को किसी बड़ी अनहोनी का इंतजार नहीं करना चाहिए। उन्होंने जल निकासी की व्यवस्था कराने और क्षतिग्रस्त मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग उठाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!