• Mon. Aug 24th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

बारिश से किसान इंटर कॉलेज जलमग्न, गंदे पानी से गुजरने को मजबूर बच्चे

ByTen News One Desk

Aug 24, 2026
5 Views

बारिश से किसान इंटर कॉलेज जलमग्न, गंदे पानी से गुजरने को मजबूर बच्चे


टेन न्यूज़ !! २४ अगस्त २०२६ !!  ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। जनपद में शुक्रवार को हुई भीषण बारिश ने भाग्यनगर स्थित किसान इंटर कॉलेज और आसपास के इलाके की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। करीब पांच घंटे तक हुई लगातार बारिश के बाद कॉलेज परिसर और मुख्य द्वार के सामने वाली सड़क पर गंदा पानी भर गया। जलभराव के कारण विद्यार्थियों, शिक्षकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश के बाद स्कूल के सामने की गली और कॉलेज परिसर तालाब में तब्दील हो गए। विद्यार्थियों को मजबूरी में गंदे पानी के बीच से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ रहा है। पानी भरने से रास्ते में फिसलन और संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन-चार वर्षों से मानसून के दौरान स्कूल के सामने वाली गली में जलभराव की समस्या बनी हुई है। बारिश होते ही नालियों और गलियों का पानी सड़क पर जमा हो जाता है, जिससे बच्चों के लिए विद्यालय पहुंचना मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीणों के मुताबिक स्कूल के मुख्य द्वार के सामने जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या हर साल गंभीर होती जा रही है। विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थियों और राहगीरों के लिए आवागमन का रास्ता तक मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने, नालियों की सफाई और पानी की निकासी के लिए ठोस व्यवस्था किए जाने की मांग की है, ताकि बच्चों को गंदे पानी से होकर स्कूल आने-जाने के लिए मजबूर न होना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!