• Tue. Aug 25th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष बने पालिका सभासद राधारमण मिश्रा

ByTen News One Desk

Aug 25, 2026
15 Views

विश्व हिंदू रक्षा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष बने पालिका सभासद राधारमण मिश्रा


टेन न्यूज़ !! २५ अगस्त २०२६ !! अमुक सक्सेना

तिलहर/शाहजहांपुर । विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने तिलहर नगर पालिका के सभासद राधारमण मिश्रा को परिषद का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। 23 अगस्त को लखनऊ स्थित परिषद कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपते हुए प्रदेश में परिषद की गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी।

नगर के मोहल्ला घेर चौबा निवासी राधारमण मिश्रा के सनातन धर्म एवं समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है।

लखनऊ से रविवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे तिलहर पहुंचने पर भक्सी तिराहे पर समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने नारेबाजी कर खुशी जताई। स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समर्थकों की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!