• Fri. Aug 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

हालेपुर-बीसलपुर मुख्य मार्ग पर वर्षों से जलभराव से बना तालाब, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें

ByTen News One Desk

Aug 28, 2026
6 Views

हालेपुर-बीसलपुर मुख्य मार्ग पर वर्षों से जलभराव से बना तालाब, राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें


टेन न्यूज ।। 28 अगस्त 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया* जनपद के विकास खंड अजीतमल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत हालेपुर से बीसलपुर के मुख्य मार्ग पर बीते कई वर्षों से जलभराव की वजह से सड़क तालाब में तब्दील हो चुकी है, इस समस्या के चलते ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के एक बड़े हिस्से में पानी भर जाने से करीब 200 मीटर तक मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। हालत यह है कि इस रास्ते से आम जनमानस का सुरक्षित तरीके से निकलना भी मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों के अनुसार हालेपुर से बीसलपुर गांव की दूरी लगभग एक किलोमीटर से अधिक है। इसी मार्ग पर करीब 200 मीटर का हिस्सा लंबे समय से जलभराव की समस्या से प्रभावित है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी बत्तर हो जाती है। सड़क पर जमा पानी के कारण मार्ग की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ दोपहिया और अन्य वाहनों को भी परेशानी होती है, जलभराव के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। पानी के बीच से निकलने वाले वाहन चालकों को काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। वहीं पैदल राहगीरों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक जमा रहता है, इससे सड़क लगातार खराब होती जा रही है और आवागमन प्रभावित हो रहा है,

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की उचित व्यवस्था कराई जाने की मांग करते हुए सड़क की मरम्मत कराकर उसे आवागमन के योग्य बनाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो सकती है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि आसपास के गांवों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण मार्ग है। ऐसे में सड़क पर लगातार पानी भरा रहना ग्रामीणों के लिए बड़ी और चुनौती पूर्ण समस्या बनी हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही मौके पर पहुंचकर अस्तव्यस्त सड़क का निरीक्षण कराकर समस्या से निजात दिलाने की मांग उठाई हैll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!