• Wed. Sep 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जिलाधिकारी ने गर्रा नदी में बढ़ते हुए जलस्तर के दृष्टिगत संवेदनसील स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ByTen News One Desk

Sep 2, 2026
3 Views

जिलाधिकारी ने गर्रा नदी में बढ़ते हुए जलस्तर के दृष्टिगत संवेदनसील स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश


जिलाधिकारी ने गर्रा नदी के जलस्तर में वृद्धि के दृष्टिगत आम जनमानस से सतर्क रहने की अपील की


टेन न्यूज ।। 02 सितम्बर 2026 ।। नीरज शर्मा

शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, मुख्य विकास अधिकारी उत्कर्ष द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) अरविंद कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अतुल कुमार सिंह, अधिशासी अभियन्ता सारदा नहर खण्ड सुनील भास्कर, सहायक अभियन्ता सारदा नहर खण्ड, सहायक अभियन्ता राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण व आपदा विषेशज्ञ के साथ गर्रा नदी में बढ़ते हुए जलस्तर के दृष्टिगत संवेदनसील स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मोहल्ला सुभाष नगर के निकट गर्रा नदी पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा निर्माणाधीन पुल पर पहुॅचकर बढ़ते जलस्तर की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद जिलाधिकारी ने मौजमपुर पम्प कैनाल के पास डैम रोड का निरीक्षण किया ।

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) को निर्देश दिए कि डैम रोड के कल्वर्ट लोक निर्माण विभाग से अपनी देखरेख में अवश्य बंद करा दें, जिससे गर्रा नदी में जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ का पानी नगर की ओर न आ सके। उन्होंने अजीजगंज तटबंध के निकट कांशीराम कालोनी के नाले पर लगे गेट का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण दौरान समस्त अधिकारियों को बाढ़ सुरक्षा की दृष्टि से सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने एडीएम को दो से तीन शरणालियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी संभावित आने वाले बाढ़ के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अधिशासी अभियंता शारदा नहर खंड ने बताय कि पहाड़ी क्षेत्र में विगत 02 दिवस से हो रही भारी वर्षा के कारण गर्रा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ा हुआ जलस्तर का प्रभाव जनपद शाहजहांपुर में 04 सितम्बर, 2026 को पहुॅचने की सम्भावना है, जो कि 148.00 मी0 तक पहुॅच सकता है।

जिलाधिकारी ने सभी से अपील की है कि शारदा नहर खण्ड (सिंचाई विभाग) द्वारा प्राप्त सूचना के अनुसार, दिनांक 01.09.2026 को जनपद पीलीभीत में स्थित दियूनी बैराज से गर्रा नदी में रात्रि 11:00 बजे 36801 क्यूसेक पानी पास हुआ है। इस पानी का प्रभाव शाहजहाँपुर शहर में अजीजगंज पुल पर 03 से 04 दिवस में आयेगा। इस पानी से मुख्यतः तहसील सदर एवं तहसील तिलहर का क्षेत्र प्रभावित होता है। अजीजगंज पुल पर गर्रा नदी का वर्तमान जलस्तर 146.10 मी0 है जिसमें लगभग 02 मीटर की वृद्धि होने की सम्भावना है, जो कि खतरे के निशान 148.80 मी0 से नीचे रहने का अनुमान है। वर्तमान में अजीजगंज पुल पर गर्रा नदी की प्रवृत्ति बढ़ने की है।

पहाड़ी क्षेत्रों एवं रामगंगा नदी के कैचमेन्ट में हुई वर्षा से जनपद शाहजहाँपुर के डबरी घाट पर आगामी 03 से 04 दिवस में नदी का जलस्तर लगभग 60 सेन्टीमीटर बढ़ने एवं खतरे के निशान 137.30 मी0 के निकट रहने का अनुमान है। इस पानी से जनपद शाहजहाँपुर में मुख्यतः तहसील परशुरामपुरी एवं कलान क्षेत्र प्रभावित होता है। वर्तमान में डबरी घाट पर रामगंगा नदी की प्रवृत्ति बढ़ने की है।

गर्रा एवं रामगंगा नदी के नगरीय / तटीय / डूब क्षेत्र में रहने वाले जनमानस को सतर्क करते हुए कहा है कि नदियों का जलस्तर बढ़ने पर आवश्यक तैयारियों हेतु सम्बधित तहसीलें तत्पर रहें, आम जनमानस नदी किनारे न जाएँ: नदी के बहाव क्षेत्र, किनारों, घाटों अथवा अजीजगंज पुल के निचले हिस्सों में स्नान, पशुओं को नहलाने अथवा घूमने के उद्देश्य से बिल्कुल न जाएँ।

बच्चों व मवेशियों की सुरक्षा: बच्चों को नदी व जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें तथा मवेशियों को सुरक्षित व ऊँचे स्थानों पर बाँधने की व्यवस्था करें।

जरूरी सामान सुरक्षित रखें: डूब क्षेत्र में स्थित घरों के निवासी अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज, राशन, दवाइयाँ व कीमती सामान सुरक्षित व ऊँचे स्थानों पर रख लें।

अफवाहों से बचें: किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर अथवा अफवाह पर ध्यान न दें। केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

प्रशासनिक निर्देशों का पालन: यदि जलस्तर में अधिक वृद्धि होती है, तो प्रशासन द्वारा दिए गए स्थानांतरण एवं सुरक्षा निर्देशों का तत्परता से पालन करें।

आपातकालीन हेल्पलाइन: किसी भी आपात स्थिति, जलभराव या सहायता के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के निम्नलिखित नंबरों पर तत्काल संपर्क करें:

📞 05842-462754, 05842-351037, 05842-35108

—–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!