• Sat. Sep 12th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

नेताजी एक्सप्रेस में महिला की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

ByTen News One Desk

Sep 12, 2026
3 Views

नेताजी एक्सप्रेस में महिला की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत


फफूंद स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर कराया गया उपचार, मृतका 11 बच्चों की थी मां


टेन न्यूज़ ।। 12 सितंबर 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। पश्चिम बंगाल निवासी एक महिला की नेताजी एक्सप्रेस में सफर के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर रेलवे को सूचना दी गई, जिसके बाद महिला को औरैया के दिबियापुर स्थित फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतारा गया। 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, महाली बीबी अपने पति इजाबुल के साथ पश्चिम बंगाल से नेताजी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थीं। सफर के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। महिला की हालत बिगड़ते देख पति और सहयात्रियों ने मदद की तथा रेलवे को सूचना दी। इसके बाद उपचार के लिए फफूंद स्टेशन पर ट्रेन रोककर महिला को उतारने की व्यवस्था की गई।

फफूंद स्टेशन पहुंचने पर महिला को ट्रेन से उतारा गया और 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित करते हुए पुलिस को सूचना दी।

महाली बीबी की मौत की खबर मिलते ही पति और परिजनों में कोहराम मच गया। बताया गया है कि मृतका 11 बच्चों की मां थीं। अचानक हुई मौत से परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से घटना की जानकारी ली। शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए रखवाया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद महिला की मौत हुई है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!