शाहजहांपुर में वन स्टॉप सेंटर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम

टेन न्यूज़ !! १८ सितम्बर २०२६ !! पप्पू अंसारी @ मीरानपुर कटरा
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर 2026 को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर शाहजहांपुर में सेवा संकल्प अभियान एवं सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मिठाई बांटकर जन्मदिन मनाया गया और प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
जिला प्रोबेशन अधिकारी अश्विनी कुमार के मार्गदर्शन में केंद्र परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यालय एवं परिसर की साफ-सफाई की। इसके बाद ‘एक पेड़ मां के नाम’ थीम के तहत पौधरोपण किया गया।![]()
जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में कार्य किया गया है। उन्होंने जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाने की बात कही।
कार्यक्रम में केंद्र प्रबंधक नमिता यादव, कीर्ति मिश्रा, रश्मि देवी, दीपिका मिश्रा, पंकज कुमार, अभिषेक कुमार, अर्चा मिश्रा, अंतिमा तिवारी, ज्ञान स्वरूप, समता, हेमा, ऋषिपाल सहित वन स्टॉप सेंटर का समस्त स्टाफ एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। अंत में सभी ने स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।