• Fri. Sep 18th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

सीएचसी बेला में घायल छात्र को स्ट्रेचर-एंबुलेंस नहीं मिलने का आरोप

ByTen News One Desk

Sep 18, 2026
1 Views

सीएचसी बेला में घायल छात्र को स्ट्रेचर-एंबुलेंस नहीं मिलने का आरोप


परिजन घायल छात्र को गोद में उठाकर बाहर लाए, बाइक से बिधूना ले गए; वीडियो वायरल


टेन न्यूज़ !! १८ सितम्बर २०२६ !! ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। । बेला थाना क्षेत्र के डमरपुर गांव निवासी एक छात्र के साथ मारपीट के बाद इलाज कराने पहुंचे परिजनों ने सीएचसी बेला में अव्यवस्थाओं और चिकित्सक के व्यवहार को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीड़ित पक्ष की ओर से थाना बेला में दी गई शिकायत के अनुसार, 17 सितंबर की सुबह कोचिंग जाते समय छात्र विवेक कुमार के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। मारपीट में उसके सिर और हाथ में चोट आई। परिजन घायल छात्र को उपचार के लिए सीएचसी बेला लेकर पहुंचे।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि चिकित्सकों द्वारा रेफर किए जाने के बाद अस्पताल से घायल छात्र को न तो स्ट्रेचर उपलब्ध कराया गया और न ही एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। इसके बाद परिजन छात्र को गोद में उठाकर अस्पताल से बाहर लाए और बाइक से सीएचसी बिधूना लेकर गए।

वायरल वीडियो में परिजन घायल छात्र को गोद में लेकर अस्पताल से बाहर आते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने थाना बेला में शिकायत देकर मारपीट करने वाले युवकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ ही कथित अभद्रता और अस्पताल में सुविधाएं नहीं मिलने के मामले में भी कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी निरीक्षक अमर बहादुर सिंह ने बताया कि घायल किशोर की तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!