• Sat. Sep 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

जर्जर सड़कों से ग्रामीण परेशान, आवागमन में भारी दिक्कत

ByTen News One Desk

Sep 19, 2026
3 Views

जर्जर सड़कों से ग्रामीण परेशान, आवागमन में भारी दिक्कत


टेन न्यूज़ !! १९ सितम्बर २०२६ !! प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। ब्यूरो। विकासखंड उमर्दा क्षेत्र में सड़कों की बदहाली को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। बेला मऊ सरैयां मार्ग के अलावा झूलनापुर से नानेहेपुर होते हुए कचाटीपुर जाने वाले मार्ग की हालत भी खराब बताई जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने के कारण रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी होती है। बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों के अनुसार खराब सड़क के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

सड़क की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता कुक्कू चौहान ने भी ग्रामीणों के साथ आवाज उठाई और मार्ग की स्थिति में सुधार कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि जर्जर सड़क से क्षेत्र के लोगों को लंबे समय से परेशानी हो रही है।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने भी सड़क निर्माण और मरम्मत की मांग रखी। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

मौके पर सरफुद्दीन खान, इरफान खान, मैनुद्दीन खान, जसीद, तैयब खान, सयुब खान, कौसेन खान, शाहरुख, आरिफ, आमिर, इकबाल, कुल्लड़, तौसीफ, अकबर, सानू, शमशाद और कयूम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!