• Sat. Sep 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

अजीतमल समाधान दिवस में 80 शिकायतें पहुंचीं, तीन का मौके पर निस्तारण

ByTen News One Desk

Sep 19, 2026
7 Views

अजीतमल समाधान दिवस में 80 शिकायतें पहुंचीं, तीन का मौके पर निस्तारण


अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश


टेन न्यूज़  !! १९ सितम्बर २०२६ !! रामजी  पोरवाल ब्यूरो

औरैया। । अजीतमल तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में संयुक्त मजिस्ट्रेट विनोद कुमार मीणा एवं क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह ने अधिकारियों के साथ फरियादियों की शिकायतें सुनीं। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 80 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

जनसुनवाई के दौरान भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष ध्यान सिंह ने किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन के साथ ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की। ग्राम जगतपुर निवासी शांति पत्नी स्वर्गीय रघुवीर ने अंत्योदय राशन कार्ड और निराश्रित बच्चों को सरकारी सहायता दिलाने की मांग की।

श्रीनगर अटसू निवासी आरती देवी ने अपने पति पर वर्ष 2015 में बहादुरगढ़ से उसे खरीदकर लाने, घर जाने से रोकने, मारपीट करने और घर से निकालने की धमकी देने के आरोप लगाए। वहीं आंबेडकर नगर अटसू निवासी निशा देवी पत्नी स्वर्गीय शाकिर अली ने बिजली विभाग पर बिजली चोरी का गलत नोटिस जारी करने का आरोप लगाया।

अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई की जाए। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!