• Thu. Oct 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

औरैया में ट्रक को पीछे करा रहे चालक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

ByTen News One Desk

Oct 1, 2026
8 Views

औरैया में ट्रक को पीछे करा रहे चालक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत


टेन न्यूज।। 01 अक्टूबर 2026 ।। रामजी पोरवाल ब्यूरो

औरैया। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल। सदर कोतवाली क्षेत्र में देर रात हाईवे पर ट्रक को पीछे कराते समय एक चालक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी चालक ने पुलिस की मदद से उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार चिरुहूली गांव के पास ओवरब्रिज के समीप हाईवे पर नवाबगंज निवासी राजेश पुत्र सत्यपाल ट्रक को मोड़ रहा था। इसी दौरान मीरापुर, जनपद फर्रूखाबाद निवासी उसके साथी चालक शिवलाल पुत्र सुरेश सिंह ट्रक को पीछे करा रहे थे। तभी तेज गति से आए किसी अज्ञात वाहन ने शिवलाल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसे के बाद साथी चालक राजेश ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवलाल को उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। साथ ही मृतक के परिजनों से संपर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

कोतवाली प्रभारी जितेंद्र तिवारी ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!