• Thu. Oct 1st, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा – खुदागंज रोड पर कार की टक्कर से दो बालक गंभीर घायल, बरेली रेफर

ByTen News One Desk

Oct 1, 2026
3 Views

कटरा – खुदागंज रोड पर कार की टक्कर से दो बालक गंभीर घायल, बरेली रेफर


रोड पर हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया


टेन न्यूज़ ।। 01 अक्टूबर 2026। ।। पप्पू अंसारी

मीरानपुर कटरा, शाहजहांपुर। कटरा-खुदागंज रोड पर गुरुवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को उपचार के लिए जनसेवा हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बरेली रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला कायस्थान निवासी नसीब खां की खुदागंज रोड पर दूध की डेयरी है। गुरुवार शाम करीब सात बजे नसीब खां का 11 वर्षीय पुत्र एरब खां अपने छोटे चचेरे भाई आलमीन खां, पुत्र शकील खां, उम्र छह वर्ष के साथ डेयरी से घर लौट रहा था।

इसी दौरान कटरा की ओर से खुदागंज की तरफ जा रही एक कार ने दोनों बालकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों बालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल जनसेवा हॉस्पिटल लेकर गए।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए बरेली रेफर कर दिया।

मामले में तिलहर सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!