बारिश में ढहा गरीब का आशियाना,नगर पंचायत अध्यक्ष बोले -‘मुझे जानकारी नहीं, शिकायत मिलेगी तो देखेंगे’![]()
टेन न्यूज ।। 02 अक्टूबर 2026 ।। रिपोर्ट नीरज प्रताप सिंह
लोकेशन छिबरामऊ कन्नौज
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लगातार हुई बारिश के बाद कई जगहों से मकान के गिरने की दुखद खबरें सामने आ रही हैं, इसी कड़ी में जनपद कन्नौज की नगर पंचायत सौरिख से एक बड़ी लापरवाही और लाचारी की तस्वीर सामने आई है, जहां एक गरीब का आशियाना जमीदोज हो गया लेकिन शासन-प्रशासन अब तक गहरी नींद में सोया हुआ है
मामला कन्नौज के नगर पंचायत सौरिख के सरोजनी नगर का है, यहां के निवासी संजय कुमार दुबे का मकान लगातार हुई बारिश के कारण देर रात अचानक भरभराकर ढह गया, गनीमत रही की कोई जानी नुकसान नहीं हुआ
हादसे को लगभग 72 घंटे बीत जाने के बाद भी न तो नगर पंचायत की कोई टीम और ना ही तहसील प्रशासन का कोई नुमाइंदा मौके पर सर्वे करने पहुंचा, पीड़ित का आरोप है कि इस संकट की घड़ी में उन्हें प्रशासनिक या राजनीतिक स्तर पर कोई भी आर्थिक सहायता या राहत सामग्री नहीं दी गई है
आर्थिक रूप से बेहद कमजोर संजय कुमार दुबे का कहना है कि उनकी स्थिति ऐसी बिल्कुल नहीं है कि बे खुद से दोबारा दीवार या मकान का निर्माण करा सकें
जब इस गंभीर मामले को लेकर टेन न्यूज़ संवाददाता ने नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल गुप्ता से बात की तो उनकी तरफ से बेहद हैरान करने वाला जवाब सामने आया, जिम्मेदार पद पर बैठे अध्यक्ष महोदय ने साफ कह दिया कि उन्हें इस घटना के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है
हालांकि उन्होंने भरोसा दिया है कि शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी, लेकिन सवाल यह उठता है कि आपदा के समय भी प्रशासन को लिखित शिकायत का इंतजार क्यों है
टेन न्यूज़ के लिए छिबरामऊ कन्नौज से नीरज प्रताप सिंह की रिपोर्ट