• Fri. Oct 2nd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

शाहजहांपुर में गांधी जयंती पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी

ByTen News One Desk

Oct 2, 2026
5 Views

शाहजहांपुर में गांधी जयंती पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों ने निकाली प्रभात फेरी


टेन न्यूज ।। 02 अक्टूबर 2026 ।। डीपी सिंह @डेस्क न्यूज

शाहजहांपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला न्यायालय परिसर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने न्यायिक अधिकारियों के साथ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया।

इस दौरान जनपद न्यायाधीश ने गांधी जयंती की शुभकामनाएं देते हुए महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गांधीजी का जीवन केवल स्वतंत्रता संग्राम तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने सत्य और अहिंसा के माध्यम से बड़े बदलाव का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों के प्रति भी जागरूक किया।

इसके बाद स्वामी सुकदेवानंद विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम, 2012 के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के बाद विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। जनपद न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को रवाना किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, कर्मचारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्टाफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!