अवस्थी प्लाजा में 227वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया, रक्तदान कर 35 लोगों ने दिया मानवता का संदेश![]()
टेन न्यूज़।। 03 अक्टूबर 2026 ।। रामजी पोरवाल ब्यूरो
औरैया। पवन गंगा सेवा संस्थान कानपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को जालौन रोड स्थित अवस्थी प्लाजा में 227वें विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत प्रशासक कमल सिंह दोहरे ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान समाजसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। समय पर उपलब्ध कराया गया रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
रक्तदान शिविर में युवाओं के साथ विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रक्तदाताओं ने जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे भी सहयोग करने का संकल्प लिया। आयोजकों ने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का आभार जताया और समाजसेवा के इस अभियान को निरंतर जारी रखने की बात कही।
इस दौरान परशुराम सेवा समिति के जिलाध्यक्ष पंकज अवस्थी एडवोकेट, जिलाध्यक्ष रोहित अवस्थी, सुनील दुबे, कमलेश यादव, कुलदीप दुबे, देवेंद्र दीक्षित, नितिन अवस्थी, जितेंद्र शर्मा, रमाकांत शुक्ला और राहुल समेत संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल, औरैया