• Sat. Oct 3rd, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कन्नौज: तिर्वा में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का शुभारंभ

ByTen News One Desk

Oct 3, 2026
13 Views

कन्नौज: तिर्वा में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का शुभारंभ


टेन न्यूज ।। 03 अक्टूबर 2026 ।। प्रभाष चन्द्र ब्यूरो

कन्नौज। नगर तिर्वा स्थित संगीता गेस्ट हाउस में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्र प्रभार ऊर्जा मंत्री कैलाश राजपूत ने किया। इस दौरान एटी़डीसी की निदेशक नीरा चंद्रा भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में मंत्री कैलाश राजपूत ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत मिलने वाली सुविधाओं और प्रशिक्षण की जानकारी दी। उन्होंने योजना के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों और हुनरमंद लोगों को आगे बढ़ाने के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में बताया।

वहीं, नीरज कुमार सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को 10 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से लाभार्थियों को अपने हुनर को बेहतर बनाने और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

कार्यक्रम में योजना से जुड़े लाभार्थियों के साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने योजना से संबंधित जानकारी देते हुए पात्र लोगों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

टेन न्यूज़ कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!