• Thu. Oct 15th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

ग्राम पंचायत सरही में धान की उत्पादकता जांची, एक हेक्टेयर में 57 क्विंटल उपज का अनुमान

ByTen News One Desk

Oct 14, 2026
9 Views

ग्राम पंचायत सरही में धान की उत्पादकता जांची, एक हेक्टेयर में 57 क्विंटल उपज का अनुमान


अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने किसानों से फसल बीमा कराने की अपील की


टेन न्यूज़ !! १४ अक्टूबर २०२६ !! डीपी सिंह @डेस्क न्यूज़

शाहजहांपुर। ग्राम पंचायत सरही में धान की फसल की उत्पादकता का आकलन करने के लिए निरीक्षण किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र की मौजूदगी में धान की फसल की उपज मापी गई। जांच में 43.3 वर्ग मीटर क्षेत्रफल से 24.83 किलोग्राम धान प्राप्त हुआ। इसके आधार पर एक हेक्टेयर में लगभग 57 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन का अनुमान लगाया गया।

निरीक्षण के दौरान अपर सांख्यिकी अधिकारी चकलेश्वर सिंह, कानूनगो रमेश चंद्र शर्मा, लेखपाल अनुराग कुमार गुप्ता तथा प्रधानमंत्री फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधि समी आलम और मुसाद रजा मौजूद रहे। इस दौरान किसान महेश भी उपस्थित रहे।

फसल की उत्पादकता जांच के माध्यम से धान की पैदावार का आकलन किया गया। अधिकारियों ने निर्धारित क्षेत्रफल से प्राप्त उपज के आधार पर प्रति हेक्टेयर उत्पादन का अनुमान तैयार किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र ने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसलों का बीमा अवश्य कराएं, ताकि प्राकृतिक आपदा या फसल को नुकसान होने की स्थिति में पात्रता के अनुसार सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। उन्होंने किसानों को फसल बीमा के प्रति जागरूक रहने और योजनाओं का लाभ उठाने का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!