• Fri. Oct 16th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

न्यूरिया की गोटिया मार्केट में सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार से व्यापारी परेशान

ByTen News One Desk

Oct 16, 2026
3 Views

न्यूरिया की गोटिया मार्केट में सड़क निर्माण की धीमी रफ्तार से व्यापारी परेशान


15 दिन से अधिक समय बीतने पर भी काम अधूरा, ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित


टेन न्यूज | 16 अक्टूबर 2026 ।। रामचंद्र सक्सेना, जिला ब्यूरो चीफ पीलीभीत

पीलीभीत। नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर की गोटिया मार्केट में करीब 150 मीटर सड़क का निर्माण कार्य व्यापारियों और आम जनता के लिए परेशानी का कारण बन गया है। निर्माण कार्य शुरू हुए 15 दिन से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक केवल दो पुलियों का ही निर्माण हो पाया है। सड़क का काम धीमी गति से होने के कारण आवागमन बाधित है।

सड़क अवरुद्ध होने से मार्केट में आने वाले ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है। इसका सीधा असर व्यापारियों के कारोबार पर पड़ रहा है और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। व्यापारियों में निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर नाराजगी है।

व्यापारी वर्ग ने संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों से सड़क निर्माण में तेजी लाकर काम जल्द पूरा कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो जिलाधिकारी पीलीभीत से शिकायत की जाएगी। व्यापारियों ने जनहित में प्रशासन से हस्तक्षेप कर आवागमन सुचारु कराने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!