• Mon. Sep 28th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

विश्व पर्यटन दिवस पर कन्नौज संग्रहालय में हुई गोष्ठी, पर्यटन संवर्धन, इको टूरिज्म और सतत पर्यटन के महत्व पर वक्ताओं ने रखे विचार

ByTen News One Desk

Sep 28, 2026
3 Views

विश्व पर्यटन दिवस पर कन्नौज संग्रहालय में हुई गोष्ठी, पर्यटन संवर्धन, इको टूरिज्म और सतत पर्यटन के महत्व पर वक्ताओं ने रखे विचार


टेन न्यूज ।। 28 सितम्बर 2026 ।। प्रभाष चंद्र ब्यूरो

कन्नौज। विश्व पर्यटन दिवस 2026 के अवसर पर राजकीय पुरातत्व संग्रहालय, जीटी रोड कन्नौज में गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यटन संवर्धन, इको टूरिज्म और सतत पर्यटन के महत्व पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. एम. मकबूल ने कहा कि कन्नौज एक प्राचीन शहर है, जहां आज भी अनेक ऐतिहासिक अवशेष मौजूद हैं। ऐतिहासिक, पुरातात्विक, धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन की दृष्टि से जनपद में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में पर्यटन विभाग द्वारा कई कार्य कराए जा रहे हैं, जबकि अन्य संभावित पर्यटन स्थलों को चिन्हित कर उन पर भी कार्रवाई की जा रही है।

संग्रहालय अध्यक्ष राम प्रकाश ने पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई, रखरखाव और उनके महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में योगेंद्र, अरविंद, विशाल सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

कन्नौज से प्रभाष चंद्र की खास रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!