• Mon. Oct 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

33 हजार वोल्ट की लाइन पर गिरी केबिल, घरों में दौड़ा करंट; गाय की मौत

ByTen News One Desk

Oct 19, 2026
4 Views

33 हजार वोल्ट की लाइन पर गिरी केबिल, घरों में दौड़ा करंट; गाय की मौत


टेन न्यूज ।। 19 अक्टूबर 2026 ।। ब्यूरो चीफ रामजी पोरवाल

औरैया। जनपद के अछल्दा-बिधूना मार्ग स्थित बाबा के शाला गांव में शनिवार देर रात बिजली की केबिल 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर गिरने से कई घरों में करंट दौड़ गया। हादसे में बिजली के उपकरण जल गए, दरवाजे झुलस गए और दीवारों व जमीन में दरारें पड़ गईं। वहीं, घर के पास बंधी एक गाय की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। गनीमत रही कि चारपाई पर सो रहे परिजन बाल-बाल बच गए।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजवीर सिंह यादव के घर की एलटी केबिल एक ओवरलोड ट्रक में उलझकर टूट गई और 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन पर जा गिरी। इसके बाद घर में करंट फैल गया। अचानक हुए इस हादसे से परिवार में अफरा-तफरी मच गई। सबमर्सिबल, बिजली मीटर और पंखे समेत कई उपकरण जल गए। दरवाजों को भी नुकसान पहुंचा और दीवारों व जमीन में दरारें आ गईं।

परिजनों ने बिजली विभाग को फोन कर तत्काल विद्युत आपूर्ति बंद कराने की गुहार लगाई। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद समय पर बिजली नहीं काटी गई। स्थिति गंभीर होने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और विद्युत आपूर्ति बंद कराई।

घटना की सूचना पर चौकी इंचार्ज अजय प्रताप सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। हादसे में गाय की मौत से परिवार को नुकसान हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!