• Mon. Oct 19th, 2026

Ten News One

Short Breaking News All Trending Topic Hindi

कटरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैर इरादतन हत्या के मामले में दो महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

ByTen News One Desk

Oct 19, 2026
3 Views

कटरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैर इरादतन हत्या के मामले में दो महिलाओं समेत पांच आरोपी गिरफ्तार


टेन न्यूज ।। 19 अक्टूबर 2026 ।। पप्पू अंसारी संवाददाता

मीरानपुर कटरा (शाहजहांपुर)। थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कटरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन पुरुषों और दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया एक बांका, एक डंडा और एक ईंट भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 19 अक्टूबर 2026 को दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि सुखपाल समेत सात लोगों ने वादी और उसके भाइयों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और बांके से मारपीट की थी। इस घटना में वादी का भाई रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान रमेश की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले में संबंधित धाराएं बढ़ाकर विवेचना शुरू की।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सुखपाल, राजपाल, सुरेश, नीतू और ममता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में सुखपाल और सुरेश के खिलाफ पहले भी कटरा थाने में मुकदमे दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह के साथ उपनिरीक्षक मनोज कुमार, पदम सिंह, महिला उपनिरीक्षक अंशु तथा पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!