महोबा में रामलीला मंचन के बाद रावण दहन, भव्य आतिशबाजी ने मोहा मन

टेन न्यूज़ !! २२ अक्टूबर २०२६ !! राहुल विश्वकर्मा ब्यूरो
महोबा। विजयदशमी के अवसर पर महोबा शहर के डाक बंगला मैदान में श्री साहित्य परिषद रामलीला का आयोजन किया गया। रामलीला मंचन के उपरांत रावण दहन और भव्य आतिशबाजी का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7:30 बजे भागवताचार्य योगेंद्र शास्त्री के भजनों और भगवान श्रीराम-लक्ष्मण की आरती के साथ हुआ। वरिष्ठ समाजसेवी सुलभ सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी और अनुज शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राम दरबार के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। साथ ही दिवंगत वरिष्ठ समाजसेवी रमेशचंद्र जैदका के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विजयदशमी के पर्व पर जिले के विभिन्न स्थानों और कस्बों में भी रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।